पैकेज दरों को यह ध्यान में रखते हुए तय किया जाना चाहिए कि योजना के लिए पैसा लोगों से आता है। आने वाले सालों में भारत विकसित राष्ट्र बनने वाला है, इस वजह से सरकार एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली विकसित कर रही है जो विकसित राष्ट्रों के लिए उपयुक्त हो।
नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा है कि स्वास्थ्य देश की समृद्धि का प्रतीक है। अगले 25 वर्षों में देश में जीवन प्रत्याशा को 71 से 85 वर्ष तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में नीति और वितरण के स्तर में तेजी आई है।
विज्ञापन
एक सम्मेलन में पॉल ने सस्ती स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के सरकार के प्रयासों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जय) लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की अच्छी योजना है।