फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google: पीएम मोदी के खिलाफ झूठी जानकारी फैलाने पर गूगल पर हो कार्रवाई, एआईबीए ने की मांग

Sun, 03 Mar 2024 06:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रतिवेदन में वरिष्ठ अधिवक्ता और एआईबीए के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल ने दावा किया कि गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म जेमिनी ने पीएम के बारे में सार्वजनिक डोमेन में निंदनीय और गलत जानकारी अपलोड की है।
विज्ञापन
Google - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया बार एसोसिएशन (एआईबीए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए शनिवार को गूगल के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। प्रतिवेदन में वरिष्ठ अधिवक्ता और एआईबीए के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल ने दावा किया कि गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म जेमिनी ने पीएम के बारे में सार्वजनिक डोमेन में निंदनीय और गलत जानकारी अपलोड की है। प्रतिवेदन में कहा गया है कि आम चुनाव नजदीक होने के नाते किसी भी नेता की छवि खराब करने के दुर्भावनापूर्ण अभियान को रोका जाना चाहिए। अग्रवाल ने कहा कि एआईबीए ने गूगल के खिलाफ दंडात्मक प्रावधान लागू करने के लिए पीएमओ को भी पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें