फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल दफ्तरों में खुलेंगे नए आधार केंद्र, बैंक व डाकघरों के आधार केंद्र भी रहेंगे सक्रिय

Wed, 03 Oct 2018 04:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आधार बनवाने और अपडेट करवाने की सुविधा के विस्तार को विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण (यूआईडीएआई) गति देने जा रहा है। प्राधिकरण अब भारत संचार निगम लिमिडेट (बीएसएनएल) के दफ्तरों में 6,000 नए केंद्र खोलेगा, जबकि बैंकों और डाकघरों में स्थित आधार केंद्र अपना कार्य जारी रखेंगे।

विज्ञापन


अब तक खुल चुके हैं 16,000 आधार केंद्र

निजी केंद्रों को बंद करने के बाद यूआईडीएआई ने बैंकों और डाकघरों में कुल 28 हजार केंद्र बनवाने का निर्णय लिया था। निजी केंद्रों को भ्रष्टाचार और उगाही की वजह से बंद कराया गया था। इसके बाद से लगातार प्राधिकरण बैंकों और डाकघरों में आधार केंद्र खुलवा रहा है, जिसके तहत अब तक करीब 16 हजार केंद्र खोले जा चुके हैं। 

हाल ही में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बैंकों और निजी क्षेत्रों द्वारा आधार के प्रयोग पर रोक लगा दी, जिसके चलते जनता में यह भ्रम भी फैल गया कि अब बैंकों में स्थित आधार केंद्र भी बंद हो जाएंगे। हालांकि बैंकों ने स्पष्ट किया है कि आधार केंद्र जारी रहेंगे।
विज्ञापन


फैसले के बाद भी हो रहा है आधार का इस्तेमाल

यूआईडीएआई के सूत्रों के मुताबिक मौजूदा कारोबारी वर्ष में बीएसएनएल आधार केंद्र खोलेगा। इन केंद्रों में बैंकों और डाकघरों की तर्ज पर आधार धारकों को सुविधा मुहैया कराई जाएगी। गौरतलब है कि यूआईडीएआई ने सोमवार को सभी बैंकों से आधार के प्रयोग को बंद करने को लेकर सवाल उठाए थे। 

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी दूरसंचार कंपनियों और बैंकों में आधार का प्रयोग जारी है। इसका मुख्य कारण यह है कि अब तक दूरसंचार मंत्रालय और आरबीआई द्वारा प्राधिकारों को इससे संबंधित कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें