फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: समीर कालिया के आतंकी कनेक्शन पर पड़ोसी हैरान, बताया छिपा रुस्तम

Thu, 16 Sep 2021 02:38 AM IST
Jeet Kumar सुरेंद्र मिश्र, मुंबई।

सार

पड़ोसी जुबेर सैय्यद उर्फ हलीम सैय्यद का कहना है कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। अगर, उसके संबंध आतंकियों से पाये जाते हैं तो सभी चाहेंगे कि उसे कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
समीर कालिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के सोशल नगर में रहने वाले जान मोहम्मद उर्फ समीर कालिया का आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। उसके पड़ोसी उसे छिपा रुस्तम बताते हुए बोले, ऐसा कभी लगा ही नहीं कि आतंकियों से इसके तार जुड़े थे।

विज्ञापन

 
जान मोहम्मद उर्फ समीर कालिया का परिवार धारावी के सोशल नगर स्थित मदीना मस्जिद के पीछे की गली में वर्षों से रहता है। उसके पड़ोसी जुबेर शेख का कहना है कि समीर कालिया ओला कैब चलाता था। उसका व्यवहार भी सभी के साथ अच्छा था। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह आतंकवाद से जुड़ा है। अगर, यह सच हुआ तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

वहीं, धारावी सोशल नगर स्थित नित्यानंद को आपरेटिव सोसायटी के निवासी शिव प्रसाद उपाध्याय का कहना है की कौन चोर है, कौन साहूकार, किसी के माथे पर तो लिखा नहीं होता। सादगी से रहने वाले भी गलत काम करते हैं, लेकिन कोई यकीन नहीं करता।
विज्ञापन


कालिया के परिवार से दो दिन से हो रही है पूछताछ
जान मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद धारावी पुलिस बीते दो दिन से उसकी पत्नी और दोनों बेटियों से उसकी गतिविधियों की जानकारी ले रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शाम तक पूछताछ के बाद उसके परिवार को घर जाने दिया गया था लेकिन बुधवार को फिर थाने बुलाया गया। हालांकि धारावी थाने के इंस्पेक्टर विजय माने ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें