फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: एनडीए पुणे में मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद की ट्रेनिंग के दौरान मौत, जांच के दिए आदेश

Sun, 26 Sep 2021 12:22 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद की शनिवार को पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मालदीव के कैडेट की मौत के कारणों की जांच के लिए उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे ने बताया कि 'मालदीव के कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद आज राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एक संगठित प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान गिर गए। तमाम कोशिशों के बावजूद कैडेट को बचाया नहीं जा सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।'

एनडीए पुणे ने आगे कहा कि 'घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। मालदीव के दूतावास को सूचित कर दिया गया है, और घटना की रिपोर्ट उपयुक्त पुलिस प्राधिकरण के साथ शुरू कर दी गई है। मालदीव दूतावास के परामर्श से मृतक को उचित सैन्य सम्मान के साथ उचित विदाई देने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन


नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे के अधिकारी मालदीव के दूतावास के संपर्क में हैं। बता दें कि भारत की सेना पूरी दुनिया की सबसे दक्ष और पेशेवर सैन्य संगठनों में एक है।यही वजह है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के कई कैडेट भारत के इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थान एनडीए में ट्रेनिंग लेने के लिए आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें