फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग : अध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा- मोदी सरकार में अल्पसंख्यक 100 फीसदी हैं सुरक्षित 

Wed, 15 Sep 2021 02:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले लालपुरा ने कहा, झूठी कहानी गढ़ कर अल्पसंख्यकों के मन में जो असुरक्षा की भावना भरी जा रही है, उसे समाप्त करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में अल्पसंख्यक 100 फीसदी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में नफरत की घटना बढ़ने की जो कहानी गढ़ी जा रही है वह गलत है।

विज्ञापन


लालपुरा ने कहा, झूठी कहानी गढ़ कर अल्पसंख्यकों के मन में डर बैठाना गलत
पिछले हफ्ते ही राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले लालपुरा ने कहा, झूठी कहानी गढ़ कर अल्पसंख्यकों के मन में जो असुरक्षा की भावना भरी जा रही है, उसे समाप्त करना उनकी प्राथमिकता होगी।

दरअसल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों और सिविल सोसाइटी द्वारा भाजपा शासित मौजूदा केंद्र सरकार में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की घटनाओं में कथित वृद्धि पर केंद्र की आलोचना के बाद लालपुरा ने ये टिप्पणी की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखा जाय तो दंगा, हत्या और भीड़ हिंसा के मामलों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि अतीत में हम अलीगढ़ में दंगे की बात सुनते थे, जहां भाजपा की सरकार नहीं थी। अन्य राज्यों में भी जहां भाजपा की सरकारें नहीं थीं वहां दंगे की खबरें आती थीं।

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा, यहां मैं एक सांविधानिक पद पर बैठा हूं और ऐसे मामले हो रहे हैं और अतीत में हुए हैं इसलिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जरूरत है। भाजपा के प्रवक्ता रहे लालपुरा पंजाब के निवासी हैं और सिख दर्शन पर कई पुस्तकें लिख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें