फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: मंगलूरु हवाईअड्डे से अडानी नाम वाला बोर्ड हटा, भारी विरोध के बाद बदला नाम

Sun, 12 Sep 2021 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

अडानी समूह ने हवाईअड्डे का संचालन अपने हाथ में लेने के बाद इस बोर्ड पर नाम बदलकर अडानी एयरपोर्ट्स कर दिया था, जिसका लोगों ने खुलकर विरोध किया। साथ ही एयरपोर्ट  अथॉरटी से इस बारे में जवाब मांगा गया था। भारी विरोध के बाद बोर्ड को हटा लिया गया। 
विज्ञापन
मंगलूरु हवाईअड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलूरु हवाईअड्डे से अडानी का नाम वाला बोर्ड, हटा लिया गया। भारी विरोध के बाद बोर्ड और पोस्टर हटाने का फैसला किया गया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के महीनों तक चले विरोध के बाद मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) से अडानी एयरपोर्ट्स के नाम वाला बोर्ड हटा लिया गया है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता दिलराज अल्वा ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि अडानी समूह के हवाईअड्डे का संचालन अपने हाथ में लेने से पहले नाम वाला जो मूल बोर्ड लगा था, उसे फिर से लगा दिया गया है। उन्होंने इस मुद्दे को हवाईअड्डा प्राधिकारियों के समक्ष उठाया था।

कंपनी ने हवाई अड्डे का नाम बदलकर अडानी एयरपोर्ट्स किया था
अल्वा ने बताया कि अडानी समूह ने हवाईअड्डे का संचालन अपने हाथ में लेने के बाद नाम वाले बोर्ड पर नाम बदलकर ‘अडानी एयरपोर्ट्स’ कर दिया था। हालांकि हवाईअड्डे के संचालन एवं रखरखाव के लिए समझौते के अनुसार हवाईअड्डे का नाम बदलने का कोई प्रावधान नहीं है। एक आरटीआई पर मिले जवाब से यह पता चला। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण और एमआईए निदेशक को इस साल मार्च में एक कानूनी नोटिस भेजकर इसपर सवाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें