फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्धाभ्यास: लाल सागर पर गरजे भारत और सूडान के समुद्री जहाज, दोनों सेनाओं ने दिखया पराक्रम

Sun, 12 Sep 2021 02:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरोप और अफ्रीका में समुद्री सैन्य तैयारियों के तहत भारत और सूडान की नौसेना ने एक साथ युद्धाभ्यास किया। 
 
विज्ञापन
भारत और सूडान की नौसेना के बीच युद्धाभ्यास - फोटो : @indiannavy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और सूडान की नौ सेना ने 10 सितंबर को सूडान तट से दूर लाल सागर में युद्धाभ्यास किया। यह जानकारी शनिवार को भारतीय नौ सेना की ओर से दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस युद्धाभ्यास में आईएनएस ताबर और सूडान के दो समुद्री जहाजों अल्माज और निमर ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन


नौसेना ने बताया कि यह युद्धाभ्यास यूरोप और अफ्रीका में समुद्री सैन्य तैयारियों का हिस्सा था। इसके तहत आईएनएस ताबर ने सूडानी नौसेना के जहाजों के साथ अभ्यास किया। 

नौसेना ने बताया कि इस युद्धाभ्यास का मकसद दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामंजस्य स्थापित करना था, जिसमें कई सैन्य गतिविधियां शामिल थीं। इस दौरान समुद्री गश्ती, ऑपरेशन, संदिग्ध जहाजों को रोकने और समुद्री संचार प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। नौसेना ने कहा कि यह युद्धाभ्यास ने दोनों देशों की नौसेनाओं को एक दूसरे को समझने और साझा अभियान चलाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें