फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर: मोबाइल फोन तोड़ना युवक को पड़ा भारी, गुस्से में किशोर ने कर दी हत्या

Fri, 25 Mar 2022 01:53 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नागपुर

सार

नागपुर शहर के वाथोडा इलाके में एक किशोर ने मोबाइल फोन तोड़ने पर एक मजदूर की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मोबाइल टूटने के बाद किशोर गुस्से में आ गया और पीड़ित युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के इस दौर में लोगों को झुकाव मोबाइल फोन की ओर बढ़ता ही जा रहा है। लोग अपनों से दूर होते जा रहे हैं, और ज्यादातर वक्त मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया पर बिताने लगे हैं। इसी बीच नागपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक किशोर ने मोबाइल तोड़ने पर एक युवक की हत्या कर दी।

विज्ञापन


नागपुर शहर के वाथोडा इलाके में एक किशोर ने मोबाइल फोन तोड़ने पर एक मजदूर की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सालिराम उर्फ रिंकू कुमार (31) के रूप में हुई है और किशोर को बुधवार देर रात हुई इस घटना के बाद हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि कुमार और आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित को अपने पैतृक गांव में अपने रिश्तेदार को फोन करना था, इसलिए उसने किशोर से उसका मोबाइल फोन मांगा, लेकिन पहले उसने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद कुमार ने किशोर के मोबाइल फोन से अपने रिश्तेदार फोन किया और बाद में जमीन पर पटककर उसे तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि मोबाइल टूटने के बाद किशोर गुस्से में आ गया और कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें