फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना के 3671 नए केस, महाराष्ट्र में आए 198 ओमिक्रॉन संक्रमितों में 190 यहीं

Thu, 30 Dec 2021 06:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शहर में सबसे ज्यादा 20 मामले धारावी में रिकॉर्ड किए गए हैं। यह बीते सात महीनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 18 मई को यहां सबसे ज्यादा मामले आए थे।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में कोरोना के मामले एक बार डराने लगे हैं। गुरुवार को यहां कोरोना के 3671 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान यहां 371 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। बताया जा रहा है कि शहर में सबसे ज्यादा 20 मामले धारावी में रिकॉर्ड किए गए हैं। यह बीते सात महीनों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 18 मई को यहां सबसे ज्यादा मामले आए थे। चिंता की बात यह भी है कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में पाए गए 198 ओमक्रॉन संक्रमितों में से 190 केस सिर्फ मुंबई में रिकॉर्ड किए गए हैं।

विज्ञापन




24 घंटे में 46 फीसदी तक मामले बढ़े
मुंबई में बुधवार को 2510 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले मंगलवार को 1377 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में बीते तीन दिन में ही कोरोना के रोजाना मामलों में आई लगभग तीन गुने की उछाल ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बीते दिन से तुलना करें, तो गुरुवार को मुंबई में कोरोना के मामलों में 46 फीसदी की उछाल देखी गई।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने किया आगाह
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि मुंबई में आज करीब 4000 मामले सामने आए हैं। आज की पॉजिटिविटी रेट 8.48 फीसदी है। सीजीटीएफ किट का उपयोग अेमिक्रॉन और डेल्टा प्लस वैरिएंट के बीच अंतर करने के लिए किया जाना चाहिए। टीकाकरण अभियान पूरी गति से चलेगा, सभी को पूर्ण टीकाकरण करना होगा। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि भीड़भाड़ से बचें और संक्रमण से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें। स्कूली छात्रों (15-18 वर्ष) को बैचों में टीकाकरण केंद्रों में ले जाया जाना चाहिए। इसके परिणामस्वरूप टीकाकरण की उच्च दर होगी। अभी स्कूल बंद नहीं होंगे। 

महाराष्ट्र के एक और मंत्री संक्रमित
इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र के मंत्री बालासाहेब थोराट भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोेर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना के 5368 मामले
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 5,368 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। यह आंकड़ा बीते दिन के मुकाबले 1,468 ज्यादा है। इस दौरान 1,193 संक्रमित ठीक हुए और 22 लोगों की मौत भी हुई। राज्य में फिलहाल 18,217 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसके अलावा यहां ओमिक्रॉन के नए 198 मामले सामने आए हैं। इस तरह यहां मामलों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें