फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: दिल्ली और मुंबई में आर वैल्यू ने पार किया दो का आंकड़ा, कोरोना संक्रमण के तेज प्रसार का संकेत

Thu, 30 Dec 2021 05:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक अध्ययन में एक और खतरे से आगाह किया गया है। अध्ययन के अनुसार दिल्ली और मुंबई में आर वैल्यू दो से अधिक हो गई है। इसका अर्थ है कि संक्रमण बहुत अधिक तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के साथ दिल्ली और मुंबई इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। शोधार्थियों ने गुरुवार को बताया कि यहां वायरस के फैसले की रफ्तार प्रदर्शित करने वाली आर वैल्यू (रिप्रोडक्शन वैल्यू) दो से अधिक हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज चेन्नई के शोधार्थियों के अध्ययन में सामने आया है कि चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता में आर वैल्यू एक से अधिक है।

विज्ञापन


अध्ययन टीम की अगुवाई करने वाले सिताभरा सिन्हा ने बताया कि दिल्ली में 23 से 29 दिसंबर के बीच आर वैल्यू 2.54 पर थी। वहीं, मुंबई में 23 से 28 दिसंबर के बीच यह 2.01 थी। दोनों शहरों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी गई है। पुणे और बेंगलुरु में आर वैल्यू 1.11 दर्ज की गई। कोलकाता में आर वैल्यू 1.13 और चेन्नई में 1.26 रही। इन सभी शहरों में आर वैल्यू अक्तूबर मध्य से एक से ज्यादा है।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 923 नए मामले मिले
सिन्हा ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में आर वैल्यू का दो के ऊपर चले जाना चौंकाने वाला है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 923 नए मामले सामने आए थे। यह संख्या 30 मई के बाद सबसे अधिक थी और एक दिन पहले के मुकाबले मामलों की संख्या करीब 86 फीसदी ज्यादा थी। यहां पर पॉजिटिविटी रेट भी छह महीने के बाद एक फीसदी के आंकड़े को पार करते हुए अब 1.29 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


मुंबई में बुधवार को मिले थे कोरोना के 1510 मामले
इसी तरह मुंबई में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 2510 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह संख्या आठ मई के बाद सबसे अधिक रही। 20 दिसंबर को मुंबई में केवल 283 मामले सामने आए थे। वहीं, मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या 1377 रही थी, जो बुधवार को 80 फीसदी और अधिक हो गई। दोनों ही शहरों में ओमिक्रॉन से संक्रमण के मामले भी लगातार बढ रहे हैं।

जानिए क्या होती है आर वैल्यू, क्या है इसका मतलब
एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित कर रहा है, इसी से आर वैल्यू तय होती है। इसी से वायरस के प्रसार की गति का भी पता लगाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार आर वैल्यू का बढ़ना एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहा है। किसी स्थान पर आर वैल्यू एक से कम होने का मतलब है कि वायरस के फैलने की गति वहां पर धीमी हो गई है। देश में जनवरी-फरवरी में तीसरी लहर आने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें