फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

Sun, 19 Sep 2021 02:10 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने शनिवार को बताया कि गोरेगांव में एक महिला समेत तीन लोग स्वयं को नक्सली बताकर एक बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली कर रहे थे। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक बुजुर्ग चिकित्सक से 50 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये स्वयं को नक्सली बताकर चिकित्सक से पैसे ऐंठना चाह रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बताया कि जांचकर्ताओं ने खुलासा किया है कि इन तीनों ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर जबरन वसूली की योजना बनाई थी। एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव (ईस्ट) के पांडुरंग वडी इलाके में क्लिनिक चलाने वाले 76 वर्षीय चिकित्सक को बुधवार को एक पत्र मिला था।

इसमें एक नक्सली संगठन का नाम लिखकर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की गई थी और पैसा नहीं देने पर चिकित्सक और उनके बेटे की हत्या की धमकी भी दी थी। इस बाबत वनराई पुलिस थाने में वसूली का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त दत्ता नलवड़े ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगा लिया गया। आरोपियों की पहचान भाईसाखी बिस्वास (21), मोध हयात शाहा (45) और विक्रांत कीरत (50) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें