Ghatkopar hoarding collapse incident
- फोटो : ANI
मुंबई पुलिस ने घाटकोपर में विशाल होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को गुरुवार को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। घाटकोपर में होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई में सोमवार को धूल भरी तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हुए थे। विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ही इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार थी।
बता दें कि छेड़ा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 75 अन्य लोग घायल हो गए थे।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि होर्डिंग की नींव करीब पांच से छह फुट ही गहरी थी। होर्डिंग के 120 गुणा 120 फुट के विशाल आकार को देखते हुए यह गहराई अपर्याप्त है। किसी न किसी दिन इस तरह की घटना तो घटित होनी ही थी। कमजोर नींव के कारण यह वैसे भी ढह जाता। उनके मुताबिक, दुर्घटनास्थल को साफ करने में करीब 24 घंटे लगेंगे।