फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 19 लाख से अधिक किसानों को इस योजना की वजह से मिला 5,461 करोड़ रुपये का लाभ

Fri, 07 Sep 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने अपनी कर्ज माफी योजना के तहत अब तक 19,24,102 किसानों का 5,461 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। सरकार का कहना है कि शेष बचे पात्र किसानों को अगले महीने के आखिर तक कर्ज माफी का फायदा दे दिया जाएगा।  सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी। वे शून्यकाल में इस सम्बन्ध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप कर जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों ने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा की है लेकिन राजस्थान ने बहुत कम समय में योजना को क्रियान्वित कर किसानों को लाभ दिया है। उन्होंने बताया कि ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण में राजस्थान देश में सबसे आगे है और मौजूदा सरकार ने राज्य के किसानों को अब तक 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का फसली ऋण वितरण किया है। इस वित्त वर्ष के अंत तक यह राशि 80000 करोड़ रुपये तक हो जाएगी। 

किलक के अनुसार पूर्ववर्ती सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण किसानों को बांटा था। किलक ने बताया कि वर्तमान सरकार ने किसानों को कम ब्याज पर कर्ज देने की पहल की है। पूर्ववर्ती सरकार के समय किसानों को 12.5 प्रतिशत से अधिक पर कृषि ऋण सहकारी भूमि विकास बैंकों से मिलता था। वर्तमान सरकार ने पहले पांच प्रतिशत तथा इस वित्त वर्ष से सात प्रतिशत ब्याज अनुदान देकर किसानों के लिए इस कर्ज की प्रभावी ब्याज दर 5.5 प्रतिशत कर दी है। 
विज्ञापन


किलक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सहकारी संस्थाओं के माध्यम से साढ़े चार वर्षों में 38.90 लाख टन उपज किसानों से खरीद की है जिसकी राशि 12 हजार 400 करोड़ रुपये से अधिक है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि किसानों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत 10 लाख रुपये तक बीमा कवर दिया जा रहा है और फसली कर्ज लेने वाले सभी किसानों को इस योजना से जोड़ा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें