सांसद कल्याण बनर्जी ने आगे कहा कि जीवन में हमेशा पिछली गलतियों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सराहना की।
तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा बधाई दिए जाने पर उनकी सराहना की है। इसी के साथ कल्याण बनर्जी ने पिछली गलतफहमियों को भूलकर आगे बढ़ने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को टीएमसी नेता 67 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा, 'मुझे मेरे जन्मदिन पर बधाई देना वाकई में उपराष्ट्रपति द्वारा एक महान प्रयास था। उन्होंने मुझसे और मेरी पत्नी से बात की और हमें अपने आवास पर रात्रिभोज के लिए भी आमंत्रित किए।'
सोशल मीडिया पर की उपराष्ट्रपति की सराहना
सांसद कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, 'जीवन में हमेशा पिछली गलतियों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।' गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तारीफ की।
विज्ञापन
बता दें कि पिछले महीने ही संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी। उनके इस बर्ताव पर सत्तारूढ़ पार्टी ने आपत्ति भी जताई थी। हालांकि, कल्याण बनर्जी ने बताया कि नकल अभिव्यक्ति का एक रूप है और प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है।