फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: माओवादियों ने कोझिकोड में होने वाली हमास समर्थक रैली को उड़ाने की दी धमकी; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 16 Nov 2023 05:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड

सार

पत्र में माओवादियों ने कहा है कि अगर सरकार ने यह सब बंद नहीं किया तो कोच्चि में यहोवा में सम्मेलन के दौरान जो हुआ था, वैसा ही कुछ जिले में 'फेक कॉमरेड्स की हमास के समर्थन वाली रैली' के दौरान हो सकता है। 
विज्ञापन
केरल पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने कोझिकोड के जिला कलेक्टर को एक पत्र भेजकर धमकी दी है। इन माओवादियो ने कथित तौर पर धमकी दी है कि अगर सरकार और पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई  को रोका नहीं तो 'फेक कॉमरेड्स की होने वाली हमास के समर्थन वाली रैली में विस्फोट किया जाएगा। माओवादियों का ये पत्र बुधवार को कलेक्टर कार्यालय को मिला था। इसके बारे में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन के अधिकारी ने इस बारे में बताया कि माओवादियों की तरफ से मिले पत्र में कहा गया है कि सरकार कोझिकोड जिले की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय 'विदेशी आतंकवादियों' के लिए रैलियां आयोजित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि माओवादियों को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं। पत्र में माओवादियों ने कहा है कि अगर सरकार ने यह सब बंद नहीं किया तो कोच्चि में यहोवा में सम्मेलन के दौरान जो हुआ, वैसा ही कुछ जिले में 'फेक कॉमरेड्स की हमास रैली' के दौरान हो सकता है। 

अधिकारी ने यह भी कहा कि नादक्कवु पुलिस स्टेशन के SHO को मामले के बारे में जानकारी दे दी गई है। वहां माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नादक्कवु पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि आईपीसी और केरल पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह पत्र राज्य के कन्नूर और वायनाड जिलों में माओवादियों और केरल पुलिस की विशेष टीमों के बीच हालिया सशस्त्र टकराव के मद्देनजर आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें