फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel War: इस्राइल पर वेस्ट बैंक सीमा से हमला; छह लोग घायल, हमलावरों की कार से मिली इस्राइली सेना की वर्दी

Thu, 16 Nov 2023 05:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

हमलावर एक सफेद रंग की स्कोडा गाड़ी से आए थे। उन लोगों ने सुरंग चेक प्वाइंट को निशाना बनाकर गोली बारी शुरू कर दी। इसमें छह लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
इस्राइल और हमास का युद्ध - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले से शुरू हुई जंग अभी थमी भी नहीं थी कि इस्राइल पर वेस्ट बैंक सीमा से फिर आतंकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ये हमला येरूशलम के दक्षिण में वेस्ट बैंक के रूट 60 पर सुरंग चेकपॉइंट को निशाना बनाकर किया गया। यहां तीन बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में छह लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


हमले के पीड़ितों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमलावर एक सफेद रंग की स्कोडा गाड़ी से आए थे। उन लोगों ने सुरंग चेक प्वाइंट को निशाना बनाकर गोली बारी शुरू कर दी। जिसका वहां तैनात सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। रक्षा बलों ने बताया कि स्कोडा की लाइसेंस प्लेट गलत थी। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से दो की पहचान  हेब्रोन क्षेत्र के फलस्तीनियों के रूप में की गई है। इसके अलावा, कार की जांच के दौरान कई हथियार पाए गए हैं। इनमें दो एम16 राइफलें, दो पिस्तौल, लगभग 10 भरी हुई मैगजीन, सैकड़ों अतिरिक्त गोलियां और दो कुल्हाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा, गाड़ी में इस्राइली सेना जैसी वर्दी भी मिली है। 

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस आयुक्त कोबी शबताई ने कहा कि इस हमले से पता चलता है कि उन्होंने येरूशलम के अंदर बहुत बड़े पैमाने पर आतंकवादी नरसंहार की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


सात अक्तूबर से जारी है जंग
सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी समूह ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दागे। जिसके बाद से ही इस्राइल और हमास के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइली सेना ने हमास पर हमला किया, साथ ही लगातार उनके ठिकानों को तबाह कर रहा है। सात अक्तूबर को अपने ऊपर हुए आतंकी हमले पर इस्राइल ने कहा कि 75 वर्षों के इतिहास में यह सबसे घातक दिन था। जिसमें 1,200 लोग मारे गए साथ ही लगभग कई लोगों को बंधक बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें