फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हमला: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद कर्नल विप्लव, उनके पत्नी और बेटे का भी अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

Mon, 15 Nov 2021 09:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/रायगढ

सार

अधिकारियों ने बताया कि शहीद कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे के पार्थिव शरीर को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान दोपहर 12:42 बजे रायगढ़ में हवाई पट्टी पर उतरा। वहां से पार्थिव शरीरों को फूलों से लदे एक खुले ट्रक में कर्नल त्रिपाठी के घर ले जाया गया। 
विज्ञापन
मणिपुर हमले में शहीद हुए कर्नल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में दो दिन पहले उग्रवादियों के हमले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर सोमवार को छत्तीसगढ़ में उनके गृहनगर रायगढ़ पहुंचा। कर्नल विप्लव असम राइफल्स की खुगा बटालियन में कमांडिंग ऑफिसर थे। मणिपुर में शनिवार को हुए अग्रवादियों के हमले में कर्नल विप्लव, उनकी पत्नी अनुजा (36), बेटा अबीर (5) और अर्धसैनिक बलों के चार जवान समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शहीद कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे के पार्थिव शरीर को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान दोपहर 12:42 बजे रायगढ़ में हवाई पट्टी पर उतरा। इस दौरान हवाई पट्टी पर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के छोटे भाई लेफ्टिनेंट कर्नल अनय त्रिपाठी, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ के सांसद गोमती साइ समेत जिले के अधिकारी मौजूद थे। वहां से पार्थिव शरीरों को फूलों से लदे एक खुले ट्रक में कर्नल त्रिपाठी के घर ले जाया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रामलीला मैदान में रखा गया। शाम को सर्किट हाउस के पास एक श्मशान घाट में पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच, शहीद के शोक व सम्मान में पूरा रायगढ़ आज सहज बंद है। बड़ी संख्या में लोग कर्नल त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें