फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: सचिवालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश, इलाज के दौरान मौत

Mon, 23 Aug 2021 01:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

  • जाधव ने मंत्रालय के सामने के गेट के बाहर कुछ कीटनाशक खाकर खुद को मारने की कोशिश की
  • मृतक की पहचान पुणे जिले के अंबेगांव निवासी सुभाष जाधव के रूप में हुई है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सचिवालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान पुणे जिले के अंबेगांव निवासी सुभाष जाधव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जाधव शुक्रवार को दक्षिण मुंबई के मंत्रालय में एक भूमि विवाद मामले में अधिकारियों से मिलने आए थे, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया क्योंकि कोरोना के कारण प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बाद जाधव ने मंत्रालय के सामने के गेट के बाहर कुछ कीटनाशक खाकर खुद को मारने की कोशिश की।

इसके बाद जाधव को सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि रविवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि जाधव के खिलाफ कुछ आपराधिक मामले लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें