फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: भाजपा की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप, सीएम समेत कई नेताओं के खिलाफ एजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

Mon, 23 Aug 2021 01:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम की विपक्षी पार्टी असम जातीय परिषद (एजेपी) ने रविवार को भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए राज्य के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई शिकायतें दर्ज कराईं।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की विपक्षी पार्टी असम जातीय परिषद (एजेपी) ने रविवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, रामेश्वर तेली और राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ राज्य में भाजपा की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का कथित रूप से उल्लंघन करने के लिए राज्य के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में कई शिकायतें दर्ज कराईं।

विज्ञापन


असम सरकार के मंत्रियों बिमल बोरा और जोगेन मोहन, सांसदों कामाख्या प्रसाद तासा, तपन कुमार गोगोई, दिलीप सैकिया, पल्लब लोचन दास और क्वीन ओझा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलीता तथा कामरूप के महानगर उपायुक्त बिस्वजीत पेगू के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज कराई गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायतें दिसपुर, लातासिल और अन्य थानों में दर्ज कराई गईं।

शिकायत के अनुसार, ‘भाजपा की राज्य इकाई ने एक ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ आयोजित की जिसमें सरकारी अधिकारियों ने सर्बानंद सोनोवाल के स्वागत कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें 200 से अधिक लोगों ने कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं का पूरी तरह उल्लंघन करते हुए भाग लिया।’
विज्ञापन


एजेपी ने आरोप लगाया कि लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन, डॉ भूपेन हजारिका स्मारक और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने की वजह से कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।

इस बारे में गुवाहाटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे इस समय शिकायतों की पड़ताल कर रहे हैं और इनमें कोई आधार होने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा।केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के गुवाहाटी पहुंचने के साथ शनिवार को भाजपा की तीन दिवसीय ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें