फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

एवेंजर्स देखने आया एनआरआई राष्ट्रगान के दौरान बैठा रहा, फिर हुआ गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 12 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू के एक थियेटर में एवेंजर्स देखने आए एक एनआरआई व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म देखने आया एनआरआई राष्ट्रगान के दौरान बैठा रहा, उससे एक व्यक्ति ने खड़े होने को भी कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस का कहना है कि ये घटना बंगलूरू के मेघरथ रोड स्थित गरुड़ मॉल के मल्टीप्लेक्स की है। मामले में अशोक नगर पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान जितिन चंद के तौर पर हुई है, जो कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया से आया है। 


मामले की जांच में सामने आया कि जितिन दस मई को फिल्म देखने आया था। फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान हुआ, लेकिन वो खड़ा नहीं हुआ। उसका बगल की सीट पर बैठे सुरेश कुमार से  भी विवाद हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस का कहना है कि राष्ट्रगान के दौरान खड़ा होना जरूरी है, लेकिन उसका अपमान करना गलत है।


जब दोनों व्यक्तियों की बहस बढ़ने लगी तो थियेटर में मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। बताया जा रहा है कि बहस के दौरान जितिन ने सुरेश को अपशब्द भी कहे। 


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जितिन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कुछ देर बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी जितिन ने अपनी बात सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। जिसमें उसने मल्टीप्लेक्स प्रबंधन पर उसका बचाव ना करने का आरोप लगाया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next