फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न होने से परेशान शख्स ने सीएम से मांगी इच्छामृत्यु की इजाजत

Sun, 12 May 2019 10:16 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अपने अस्थायी करियर से परेशान और विवाह की संभावना की कमी होने के चलते एक 35 साल के आदमी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। यह पत्र लगभग 15-20 दिन पहले लिखा गया है।

विज्ञापन


पत्र में पुणे के रहने वाले 35 साल के शख्स ने लिखा है, 'मुझे लगता है कि मैं अपने माता-पिता के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं। मैं अपने करियर और शादी की संभावना की कमी के चलते परेशान हूं।' दत्तावाडी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर देवीदास घेवारे ने कहा कि वह अब ठीक है। 

पुलिस इंस्पेक्टर के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजे गए पत्र में शख्स ने अपनी 70 साल की बीमार मां और 83 साल के पिता के बारे में लिखा है। पुलिस ने कहा, 'उसे लगता है कि वह उनके लिए कुछ नहीं कर पा रहा है। उसे शादी को लेकर भी परेशानियां आ रही हैं।'
विज्ञापन


घेवारे ने कहा, 'हम उसकी काउंसिलिंग कर रहे हैं। शख्स अच्छा खासा पढ़ा-लिखा है और वह एक अच्छे परिवार से आता है। वह केवल शादी न होने को लेकर निराश नहीं है। वह अपने माता-पिता से प्यार करता है।'

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें