वर्ष 2002 में गुजरात के गोधरा में ट्रेन जलाने वाला अपराधी हाजी बिलाल (61) की बीमारी से मौत हो गई। वह वडोदरा की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सहायक पुलिस आयुक्त एवी राजगोर ने बताया कि उसे शुक्रवार को एसएसजी अस्पताल ले जाया गया था, यहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
बिलाल की मौत के बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि उसका शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। हाजी बिलाल गुजरात की वड़ोदरा जेल में बंद था।
बिलाल इस्माइल अब्दुल मजीद उर्फ बिलाल उन 11 अपराधियों में से एक था, जिन्होंने 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस का एस 6 कोच जलाया था। इस कोच में अयोध्या से कारसेवक लौट रहे थे। आग में 59 लोग जलकर मर गए थे। गुजरात हाई कोर्ट ने सभी 11 दोषियों की मौत की सजा को आजीवान कारावास में तब्दील कर दिया था।