फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahua Moitra: 'अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए मैं खुद दर्शन हीरानंदानी को पैसे देती', आरोपों पर बरसीं महुआ

Sun, 29 Oct 2023 12:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्तूबर को पेश होने का समय दिया था। हालांकि महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र में जरूरी कामों का हवाला देकर 5 नवंबर के बाद पेश होने की बात कही।
विज्ञापन
सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों से घिरीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक इंटरव्यू में अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि 'अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए दर्शन हीरानंदानी को उन्हें पैसे देने की जरूरत नहीं है। वह खुद अदाणी के खिलाफ बोल सकती हैं। यहां तक कि अदाणी के खिलाफ बोलने के लिए मैं दर्शन हीरानंदानी को पैसे दे सकती हूं।'
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने साधा निशाना
बता दें कि महुआ मोइत्रा के टीवी इंटरव्यू में शामिल होने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ मोइत्रा के पास संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने का समय नहीं है लेकिन इंटरव्यू देने का समय है! बता दें कि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 31 अक्तूबर को पेश होने का समय दिया था। हालांकि महुआ मोइत्रा ने अपने संसदीय क्षेत्र में जरूरी कामों का हवाला देकर 5 नवंबर के बाद पेश होने की बात कही। हालांकि एथिक्स कमेटी ने महुआ मोइत्रा को 2 नवंबर को पेश होने का समय दिया है। 

दर्शन हीरानंदानी के हलफनामे का किया जिक्र
निशिकांत दुबे ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अभी तक इस पूरे मामले पर किसी मीडियो को इंटरव्यू  नहीं दिया है और संसद की गरिमा बनाए रखी है। भाजपा सांसद ने महुआ मोइत्रा के दावों पर कहा कि दर्शन हीरानंदानी ने हलफनामा देकर उन्हें कीमती सामान और अन्य खर्चे वहन करने की बात स्वीकारी है। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और संसद को फैसला करने देना चाहिए।
विज्ञापन




महुआ ने दिया आरोपों का जवाब
महुआ मोइत्रा ने दर्शन हीरानंदानी को अपने संसदीय लॉग इन पासवर्ड देने के आरोप पर कहा कि यह कोई गोपनीय बात नहीं है क्योंकि अगर ऐसा है तो सभी सांसद अपनी टीम के लोगों को अपने लॉग इन पासवर्ड क्यों देकर रखते हैं? महुआ ने कहा कि टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को उनके मामले पर बोलने की जरूरत नहीं है। महुआ ने कहा कि पार्टी का फोकस कई अहम राष्ट्रीय मुद्दों पर है और उनकी पार्टी इन बेतुके आरोपों को सुनने की इच्छुक नहीं है। मैं खुद इन आरोपों का सामना कर सकती हूं और जवाब दे सकती हूं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें