फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2023: बाबर आजम ने अपने तीन पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम लिए, लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल

Sun, 29 Oct 2023 11:50 AM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रिकेट की दुनिया में वर्तमान समय के स्टार बल्लेबाजों में शुमार बाबर आजम ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अपने जिन तीन पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम लिया है, उनमें सबसे पहला नाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का है।
विज्ञापन
Babar Azam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप 2023 में बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान अपने छह मुकाबले में से केवल दो ही मैच जीत पाया है। अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान से हारने के बाद पाकिस्तान का अगला मुकाबला बांग्लादेश से होने वाला है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने तीन ऐसे बल्लेबाजों का नाम लिया है, जिन्हें वह सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। उन्होंने जिन तीन खिलाड़ियों का नाम लिया है, उनमें से दो भारतीय खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


इन तीन खिलाड़ियों को पसंद करते हैं बाबर
क्रिकेट की दुनिया में वर्तमान समय के स्टार बल्लेबाजों में शुमार बाबर आजम ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अपने जिन तीन पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम लिया है, उनमें सबसे पहला नाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का है। विराट के बाद उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम लिया है। इन दोनों के अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के सफेद गेंद के कप्तान केन विलियनसन का भी नाम लिया।

एक टीवी शो में बाबर ने अपने पसंसीदा खिलाड़ियों पर बात करते हुए कहा, केन विलियमसन, रोहित शर्मा और विराट कोहली को सबसे ज्यादा पसंद करता हूं, क्योंकि ये बेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्हें परिस्थिति को संभालना आता है, वे स्थिति को काफी अच्छे से समझते हैं। इन्हें देखकर काफी अच्छा लगता है और जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं। मुझे जो चीजें सबसे ज्यादा अच्छी लगती है, वो ये कि वे मुश्किल स्थिति में टीम को कैसे निकालते हैं। मैटर वो करता है कि कैसे ये अलग-अलग परिस्थिति में अगर अच्छी गेंदबाजी हो रही है तो आप कैसे रन करते हैं। तो ये चीजें बहुत मैटर करती हैं। मैं ये चीजें कोशिश करता हूं कि देखूं कि उस दौरान उनका क्या मानसिकता है। वो कैसे चीजों को हैंडल करते हैं। इसलिए ये जो हैं वो बेस्ट खिलाड़ी है। 
विज्ञापन


जबरदस्त फॉर्म में विराट और रोहित 
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में शतक भी लगा चुके हैं। विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट के पांच मैचों में 118.00 की औसत से 354 रन बना चुके हैं, इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकला। इसी के साथ टीम इंडिया की तरफ से वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा पांच मैचों में 62.20 की औसत से 311 रन बनाकर टीम इंडिया की तरफ से दूसरे नंबर पर हैं। 

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया एकमात्र ऐसी टीम है, जो अबतक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से होने वाला है, जो लखनऊ के भारत रत्न श्री अटर बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार 29 अक्तूबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें