एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार थे।
महाराष्ट्र के नागपुर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार थे। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई।
Maharashtra | Six people died after a truck rammed into a car at Sonkhamb in Katol taluka, Nagpur, late last night.
The injured have been admitted to the trauma centre at the government medical hospital in Nagpur: Nagpur Rural Police
अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पुछताछ की जा रही है।