शिवसेना सांसद ने कहा कि वर्ष 2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा। मोदी के सामने शरद पवार सही विकल्प हैं। राहुल गांधी एक बड़े कांग्रेस नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं।
शिवसेना सांसद संजय राउत का यह बयान तब आया है, जब बीते दिन ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है। इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रशांत किशोर समूचे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। कुछ वक्त पहले ही प्रशांत किशोर और शरद पवार की कई मुलाकातें हुई थीं। प्रशांत की इन मुलाकातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट विपक्ष बनाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार है। इससे पहले भी संजय राउत कई बार शरद पवार को विपक्ष का प्रमुख नेता बनाने की वकालत कर चुके हैं।
महाराष्ट्र: कांग्रेस अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र कांग्रेस ने वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान किया है। महाराष्ट्र प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 2014 में फैसला किया था, वैसे ही हमारी अपनी रणनीत है।