सूत्रों ने बताया कि राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में सरकार के स्तर पर फैसला लिया गया है और उचित प्रक्रिया के बाद औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। रजनीश सेठ इस साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने मौजूदा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ को लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार के स्तर पर फैसला लिया गया है और उचित प्रक्रिया के बाद औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। सेठ इस साल दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। एमपीएससी की वेबसाइट के अनुसार, दिलीप पंढारपट्टे वर्तमान में इसके कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।
इस बीच, सत्ता के गलियारों में सेठ के डीजीपी के रूप में संभावित उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। फरवरी 2022 में महाराष्ट्र के डीजीपी के रूप में नियुक्त होने से पहले सेठ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे।