फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Concept train: अश्विनी वैष्णव ने स्लीपर वंदे भारत की फोटो की साझा; रेलवे की नई समय सारणी जारी

Tue, 03 Oct 2023 10:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारणी को जारी किया है। एक अक्तूबर से प्रभावी नई समय सारणी तहत 64 वंदे भारत और 70 अन्य ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Concept train - Vande Bharat (sleeper version) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारणी को जारी किया है। एक अक्तूबर से प्रभावी नई समय सारणी तहत 64 वंदे भारत और 70 अन्य ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने नए टाइम टेबल को साझा करते हुए कहा, यह कई शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्रा के समय को कम करने के लिए बनाई गई है। साथ ही रेल मंत्रालय से यात्रियों को सलाह देते हुए कहा कि यात्रा करने से पहले एक बार नए टाइब टेबल पर नजर डाल लें। नए टाइम टेबल में दिए गए प्रस्थान और आगमन के समय की ढंग से जांच कर लें।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि नए टाइम टेबल में बदलाव यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के लिए किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों की 64 सेवाओं और 70 अन्य ट्रेन सेवाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही कहा, 90 ट्रेन सेवाओं को अन्य गंतव्यों तक बढ़ाया गया है। 22 ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेनों में बदलकर उनकी गति बढ़ाई गई है। भारतीय रेलवे ने कहा कि प्रमुख ट्रेनों में से एक, अगरतला-आनंद विहार राजधानी को मालदा और भागलपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए स्लीपर वंदे भारत की कॉन्सेप्ट ट्रेन की फोटो साझा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें