फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: प्लेटफार्म पर पहुंचते ही यात्रियों से भरी ट्रेन पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री 

Mon, 27 Sep 2021 10:19 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हादसा सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हुआ। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बचा। यहां के लोनावाला रेलवे स्टेशन पर जैसे ही यात्रियों से भरी इंदौर-दौंड स्पेशल ट्रेन पहुंची, उसके पिछले दो डिब्बे पटरी से उतर गए। देखते ही देखते स्टेशन पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे की रिलीफ वैन घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन


सुबह आठ बजे के करीब हुआ हादसा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह हादसा सुबह मुंबई से 80 किलोमीटर दूर स्थित लोनावाला स्टेशन पर सात बजकर 50 मिनट पर हुआ। ट्रेन के पटरी से उतरने पर कई ट्रेनों का संचालन रुक गया। रेलवे के अधिकारी लाइन की मरम्मत करके फिर से संचालन शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों की वजह से हुआ।

मध्य रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई घायल नहीं हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर से आ रही थी और पुणे जिले के दौंड जा रही थी। सुतार ने बताया कि राहत वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरे दो डिब्बों को अलग करके ट्रेन को नौ बजकर 27 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें