फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में 26 हजार नए मामले, 276 लोगों ने गंवाई जान

Mon, 27 Sep 2021 09:49 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 26  हजार नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना मामलों को लेकर रविवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,041  नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 276 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं, 29,621 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। कोरोना केस में आ रही गिरावट से हालात सामान्य हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो टीकाकरण अभियान तेज होने की वजह से कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 2 लाख 99 हजार 620 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 29 लाख 31 हजार 972 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 36 लाख 78 हजार 786 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 47 हजार 194 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन



देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-26,041 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 29,621 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-276
बीते 24 घंटे में कुल टीका- 38.18 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  2.99 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.29 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.36 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.47 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 86.01 करोड़
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें