फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता ने अपने ही मंत्री को हटाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 23 Aug 2021 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र कांग्रेस में सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है, पार्टी के अंदर मची अदंरूनी कलह धीरे-धीरे सामने आ रही है। अब पार्टी के एक नेता ने मंत्री को हटाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर मंत्री सुनील केदार को कैबिनेट से हटाने की मांग की है। देशमुख ने अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया है कि सुनील केदार ने अपने खिलाफ चल रहे एक केस में अपने दोस्त को ही सरकारी वकील बनाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वकील प्रदेश कांग्रेस की लीगल सेल का प्रमुख रह चुका है इसलिए यह मामला 'कन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट' का है। 

विज्ञापन


विधायक आशीष देशमुख ने यह चिट्ठी 22 अगस्त को सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केदार और 10 अन्य लोगों पर साल 2002 में नागपुर जिले के सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला जेल में लंबित है और  इस मामले की सुनवाई अब आखिरी चरण में चल रही और कोर्ट बीते 19 सालों से अलग-अलग कारणों से इस मामले को लंबित रखे हुए था 

देशमुख ने यह भी आरोप लगाया है कि केदार ने अपने दोस्त को सरकारी वकील इसलिए नियुक्त किया है, ताकि वह उनके खिलाफ मजबूती से केस न लड़े और वह इस मामले से बरी हो जाए। देशमुख ने केदार की राज्य कैबिनेट से भी छुट्टी करने की मांग की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केदार और 10 अन्य 2002 में नागपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में करीब 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता के मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें