फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपीसीआर: कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को हर महीने मिलेगी 2000 रुपये की आर्थिक मदद

Tue, 05 Oct 2021 03:06 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

पायलट परियोजना फिलहाल मध्यप्रदेश के तीन जिलों (विदिशा, रायसेन और सीहोर) में शुरू की गई है और आने वाले महीनों में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
एनसीपीसीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना या किसी दूसरे कारण से मार्च 2020 के बाद अपने एकल या दोनों माता-पिता को खोने वाले बच्चों को वित्तीय सहायता देने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पायलट परियोजना शुरू की।

विज्ञापन


एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने सोमवार को बताया, ऐसे बच्चों की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें ‘बच्चों के लिए समर्पण’ कार्यक्रम के तहत 2,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह पायलट परियोजना फिलहाल मध्यप्रदेश के तीन जिलों (विदिशा, रायसेन और सीहोर) में शुरू की गई है और आने वाले महीनों में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। इसके तहत इन जिलों से चिन्हित किए गए 83 बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने इन बच्चों का डाटा अपने बाल स्वराज पोर्टल के जरिये एकत्र किया है। कानूनगो ने बताया कि स्पेस-टू-ग्रो और वेदांतु इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों ने आयोग से संपर्क किया था और उन्होंने इन बच्चों के लिए शैक्षिक योगदान की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें