फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों के साथ CM संगमा ने किया डांस, चुनावी बॉन्ड की तरफदारी की

Wed, 17 Apr 2024 10:53 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुरा

सार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम संगमा ने बताया कि उन्हें मेघालय के शिलॉन्ग और तुरा सीट पर जीत की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में विशेषकर मेघालय के गारो हिल्स में एनपीपी द्वारा किए गए कामों से यह स्पष्ट है।
विज्ञापन
मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने तुरा में स्थानीय लोगों के साथ डांस किया। इस दौरान उनके साथ मौजूदा सांसद और एनपीपी के उम्मीदवार अगाथा संगमा भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम संगमा ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने चुनावी बॉन्ड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


कॉनराड संगमा ने चुनावी बॉन्ड की तरफदारी करते हुए कहा, "चुनावी बॉन्ड का उद्देश्य चुनावी फंडिंग में पारदर्शिता लाना है। मुझे लगता है कि यह एक सकारात्मक कदम है। इसने किसी विशेष कंपनी के साथ विशिष्ट पार्टी का नाम जुड़ने से रोका है। चुनावी बॉन्ड पारदर्शिता की दिशा में एक कदम था। अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी सभी के नामों का खुलासा कर दिया है। मैं अभी भी अपने इस विचार पर कायम हूं कि यह सही दिशा में उठाया गया कदम था।"

शिलॉन्ग और तुरा से सीएम संगमा को जीत की उम्मीद
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम संगमा ने बताया कि उन्हें मेघालय के शिलॉन्ग और तुरा सीट पर जीत की उम्मीद है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि हम मेघालय के शिलॉन्ग और तुरा सीट पर जीत हासिल करेंगे। पिछले छह वर्षों में विशेषकर मेघालय के गारो हिल्स में एनपीपी द्वारा किए गए काम से यह स्पष्ट है। एनपीपी के विकास पहलुओं के कारण ही जनता हमें वोट देगी। हमारे सांसद अगाथा संगमा ने इन विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे हमारे सांसद के समर्थन में वोट दें।"
विज्ञापन


कॉनराड संगमा ने आगे कहा कि विपक्ष फिलहाल बिखरा हुआ है। कांग्रेस के नेता अलग-अलग गुटों में बिखर रहे हैं। इस वजह से एनपीपी बड़े अंतर से जीत हासिल कर सकती है। बता दें कि मेघालय में एक चरण में लोकसभा चुनाव होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें