लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। लोकसभा चुनाव के पांच चरण आज खत्म हो गए। वहीं छठे चरण का मतदान 12 मई को 118 सीटों पर मतदान होना है। आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार हमला बोल रही हैं। बांकुरा रैली में पीएम मोदी ने ममता पर कोयला माफिया को खड़ा करने का आरोप लगाया था जिसपर आज ममता ने उन्हें निशाने पर लिया। उन्होंने एक रैली में कहा, "मैं आपको (पीएम मोदी) चुनौती देती हूं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतापगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, "इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखने से नहीं आती है। राजनैतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है।"
पूरी खबर पढ़ें
गौतम गंभीर ने आतिशी के आरोपों पर कहा, "अगर वो सुबूत ले आते हैं तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा। अगर वो 23 मई तक सुबूत ले आते हैं तो मैं उस दिन इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन अगर अरविंद केजरीवाल सुबूत नहीं ला पाते तो क्या वो ये चुनौती मानेंगे कि 23 मई को वो राजनीति छोड़ देंगे।"
पूरी खबर पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आखिरी चरणों के मतदान के लिए सभी दलों ने जनसभाओं पर खूब जोर दिया है। इसी क्रम में पीएम मोदी की आज पू्र्वांचल के दो जिलों में जनसभाएं हुई। पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर गुरुवार को 3.15 बजे आजमगढ़ के हेलीपैड पर उतरा। इसके पहले सीएम योगी ने मंच से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और नीलम सोनकर के पक्ष में वोट देने की अपील की।
पूरी खबर पढ़ें
वरिष्ठ वकील और नेता एचएस फूलका के दावों को नकारते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने दंगों में पीएमओ का हाथ होने को गलत बताया है। शीला दीक्षित ने कहा कि आखिर राजीव गांधी लोगों को मारने का आदेश क्यों देंगे? उनकी मां को मार दिया गया था, वह बेहद दुखी थे। क्या बीजेपी ऐसे काम करती है? मैं बेहद निराश हूं।
पूरी खबर पढ़ें
हरियाणा के सिरसा में राहुल गांधी, अशोक तंवर के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार करने पहुंचे। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर तंज कसा। राहुल गांधी को 11 बजे पहुंचना था, लेकिन वे 12.30 बजे आए। वहीं रैली स्थल को 16 जोन में बांटा गया था और करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
पूरी खबर पढ़ें
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 56 गालियां दी गई हैं। ये गालियां 56 भोग के समान हैं।
पूरी खबर पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने तेज बहादुर यादव की याचिका खारिज कर दी है। यादव ने वाराणसी से नामांकन रद्द होने के खिलाफ याचिका दायर की थी।
पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गाली देने वाले मामले पर दक्षिणी-दिल्ली लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने अपनी बात का समर्थन करते हुए कहा कि मैं इसे आज भी कहूंगा। मैं इसे फिर से कहूंगा। मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ भी गलत कहा हो। अगर आप गाय को गाय नहीं कहोगे, चूहे को चूहा नहीं कहोगे, गधे को गधा नहीं कहोगे तो क्या कहोगे।
पूरी खबर पढ़ें
राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका में कहा गया था कि राहुल को चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिया जाए। राहुल का नाम मतदाता सूची से हटाने की मांग भी की गई थी।
पूरी खबर पढ़ें
भोपाल में साधु-संतों के हठ योग और कांग्रेस उम्मीदवार दिग्वजिय सिंह के पूजा पाठ पर प्रशासन की गाज गिर गई है। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम को लेकर भोपाल के जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करने रोहतक पहुंचे मंत्री नवजोत सिद्धू पर एक महिला ने चप्पल फेंक दी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि चप्पल सिद्धू को नहीं लगी, लेकिन इस घटना को देखकर सभी हैरान रह गए। जब चप्पल फेंकी गई, सिद्धू मंच पर थे और जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पूरी खबर पढ़ें
बंगाल के बांकुरा से मोदी ने ममता पर फिर वार किया है। उन्होंने कहा- ममता मुझे थप्पड़ मारने की बात करती हैं। दीदी के अत्याचार ही उनकी सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प मजबूत कर रहे हैं। दीदी ने पश्चिम बंगाल को तबाह कर दिया। दीदी, देश के प्रधानमंत्री को प्रधानमंत्री मानने को तैयार नहीं हैं। अहंकार दीदी को ले डूबेगा। मोदी ने नारा दिया-
चुपचाप, कमलछाप। उसके बाद नारा दिया-
बूथ-बूथ से टीएमसी साफ। जब हम अत्याचार की बात करते हैं तो दीदी को गुस्सा आता है।
पूरी खबर पढ़ें