फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी प्रज्ञा का दिग्विजय पर हमला, 'भोपाल की जनता जानती है कि संत कौन है और शैतान कौन'

Thu, 09 May 2019 07:59 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह-साध्वी प्रज्ञा (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भोपाल के गर्म सियासी माहौल के बीच भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कि भोपाल की जनता जानती है कि संत कौन है और शैतान कौन है, जनता को असलियत पता है।

विज्ञापन


प्रज्ञा ठाकुर आजकल मोटरसाइकिल से चुनाव प्रचार पर निकल रही हैं। वो अपने समर्थकों के साथ बाइक पर बैठ कर भोपाल की गलियों में प्रचार कर रहीं हैं। बुधवार के बाद ये बाइक रैली गुरुवार को भी निकली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुझे भोपाल की जनता का पुरजोर समर्थन मिल रहा है। सभी चाहते हैं कि मैं उनके बीच आऊं।

इस बीच जब उनसे दिग्विजय सिंह पर भगवा का व्यापार करने वाले आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये नकलची लोग हैं, जनता असलियत जानती है, संत कौन है और शैतान कौन। उनका हमला भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर था। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में भोपाल के साधु-संतों ने हठ योग शिविर का आयोजन किया था, साथ ही गले में भगवा पटका ओढ़ कर और भगवा झंडे लेकर दिग्विजय सिंह ने कंप्यूटर बाबा के साथ रैली निकाली थी। इसी दौरान साध्वी प्रज्ञा ने उन पर साधु-संतो का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि ये लोग भगवा का व्यापार कर रहे हैं। साधु-संन्यासी तो अधर्म का साथ देते नहीं हैं। जो उनका साथ दे रहे हैं, मेरी समझ से वे साधु नहीं हो सकते, वे कुछ और हैं।

इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने भी कहा था कि कि साधु का वेश रखकर जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण किया था, कुछ वैसा ही करने साध्वी का वेश रखकर प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव लड़ने आईं हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें