फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए घुमक्कड़ी करते हैं: जंगलों को चीरते हुए सिलीगुड़ी से रोंगटोंग ले जाएगी टॉय ट्रेन, परोसा जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता 

Tue, 31 Aug 2021 10:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पर्यटन का शौक रखने वालों के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से टॉय ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन सिलीगुड़ी से रोंगटोंग तक का सफर कराएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एडवेंचर का शौक रखते हैं। जंगलों में घूमने की तमन्ना है, तो कुछ दिन सिलीगुड़ी हो आइए। दरअसल, सिलीगुड़ी के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की ओर से प्रतिदिन जंगल टी सफारी नाम की टॉय ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन सड़कों से होती हुई, जंगलों को चीरती हुई आपको प्रकृति की गोद में ले जाकर बिठा देगी। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से टॉय ट्रेन का वीडियो भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन



ट्रेन में परोसा जाएगा स्वादिष्ट नाश्ता 
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन के एडीआरएम संजय चिलवरवर ने बताया कि टॉय ट्रेन सिलीगुड़ी से रोंगटोंग तक सोमवार से चलना शुरू हो जाएगी। ट्रेन में यात्रियों को नाश्ता भी परोसा जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम दार्जलिंग हिमालयन रेलवे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें