फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत की नई पारी: जितिन प्रसाद ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को बड़ा झटका

Wed, 09 Jun 2021 02:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तमाम अटकलों और कयासों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है।
विज्ञापन
जितिन प्रसाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में जितिन प्रसाद ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले जितिन प्रसाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

विज्ञापन


दरअसल, जितिन प्रसाद लंबे समय से पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे। पार्टी में उचित जगह नहीं मिलने पर वह कई बार नाराजगी भी जाहिर कर चुके थे, लेकिन पार्टी लगातार अनदेखी कर रही थी। ऐसे में जितिन ने कांग्रेस छोड़ेने का मन बना लिया। हालांकि जितिन प्रसाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस छोड़ने वाले थे, लेकिन उस वक्त पार्टी हाईकमान ने उन्हें मना लिया था। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर क्षेत्र से आते हैं। प्रदेश में 11 फीसदी ब्राह्मण वोटर हैं। ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए पिछले कुछ समय से जितिन प्रसाद ब्राह्मण चेतना कैंप भी चला रहे हैं। सूबे में सवर्ण वोटरों पर भाजपा की पहले से ही नजर है। ऐसे में जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। 



कांग्रेस में अंदरुनी कलह
लोकसभा चुनाव और हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस लंबे समय से अंदरूनी कलह जूझ रही है। इसके अलावा पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी की कार्यशैली को लेकर लेटर बम और राजस्थान में गहलोत-पायलट के बीच मनभेद की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस के कई दिग्गज पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे हैं।

विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी पार्टी से खफा
पिछले कुछ समय से पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी कांग्रेस की कार्यशैली से नाराज चल रहे हैं। पिछले साल सोनिया गांधी को 23 कांग्रेस नेताओं ने चिट्ठी लिखकर पार्टी की कार्यशैली में बड़े बदलावों की मांग की गई थी। इनमें आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं जितिन प्रसाद, जिनकी भाजपा में शामिल होने की चर्चा गरम है
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मजे ले रहे यूजर्स
सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। भाजपा नेता के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कमेंटों की बाढ़ आ गई। एक यूजर @chimnibai ने लिखा कि रॉबर्ट वाड्रा हैं क्या? वहीं, दूसरे यूजर @sanjeev_sinha09 ने लिखा कही डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को ही तो नहीं ज्वाइन करवाने जा रहे है आप लोग ? अमित शाह जी कुछ भी करवा सकते है ना।  विक्रांत यादव नाम का ट्विटर यूजर ने लिखा 'सुना है एक बड़े कांग्रेसी नेता आज दोपहर बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें