पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने संवाददाताओं को बताया कि वालपोई के एक आपराधिक वकील ने मंगलवार शाम को अदालत के शौचालय में खुद को छिपा लिया था और कर्मचारियों के जाने के बाद नकदी और सोना चुरा लिया था।
पणजी की अदालत के साक्ष्य कक्ष से कथित तौर पर नकदी और सोना चुराने के आरोप में एक वकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने संवाददाताओं को बताया कि वालपोई के एक आपराधिक वकील ने मंगलवार शाम को अदालत के शौचालय में खुद को छिपा लिया था और कर्मचारियों के जाने के बाद नकदी और सोना चुरा लिया था। उन्होंने कहा, चोरी किए गए सामान की कीमत का पता नहीं चल सका हैं। अदालत की इमारत के पीछे के रास्ते से निकलने के बाद आरोपी पहले दक्षिण गोवा की ओर गया और फिर पणजी से 60 किलोमीटर दूर स्थित अपने गृहनगर वालपोई की ओर मुड़ गया।
उन्होंने कहा कि अपराध शाखा सहित पुलिस की आठ टीमों के गठन के बाद 24 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश हो गया। एसपी वलसन ने कहा, आरोपी कथित रूप से एक दंगा मामले और एक घातक दुर्घटना में भी शामिल है।