सर्दियों में भारत के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर, जम्मू कश्मीर और शिमला में बर्फबारी से हाल खराब है। लेकिन आज हम आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इतनी ठंड पड़ती है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।
नोरिल्स्क, रूस
नोरिल्सक शहर रूस के साइबेरिया में स्थित है। यहां इतनी ठंड पड़ती है कि साल में 2 महीने तक शहर अंधेरे में डूब जाता है। इस शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर कहा जाता है। यहां साल के 365 दिनों में से 270 दिन यानी करीब 9 महीने तक बर्फ गिरती है। ठंड के समय यहां का न्यूनतम तापमान -61 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाता है।