इस नई इलेक्ट्रिक बाइक का नाम T6X नाम रखा गया है। बाइक को डिजाइन करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि इसका गुरुत्वाकर्षण केंद्र नीचे की ओर रहे। इसे पुणे-स्थित फैक्ट्री में बनाया जा रहा है। गुरुत्वाकर्षण का निम्न-केंद्र बाइक के अच्छे संतुलन को सुनिश्चित करने में मदद करता है। जो राइड को काफी अच्छा बनाता है।
A R Rahman की पहली कार मॉं ने दी थी उपहार, 32 सालों बाद भी है गुलजार
Tork ने इस बाइक को लेकर जो खुलासा किया था, उसके मुताबिक इसमें 6 किलोवाट के इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया जाएगा जो 27 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। यह एक घंटे में 80 फीसदी और 2 घंटे में 100 फीसदी चार्ज हो जाएगी। जो फुल चार्ज होकर 100 किमी.तक चल पाएगी। बात करें कीमत की तो इस बाइक की कीमत 1 से 1.5 लाख रुपए होने की उम्मीद है।