फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: सीएम विजयन बोले- विझिंजम बंदरगाह गेम चेंजर, सिंगापुर को पछाड़ सालाना 10 लाख कंटेनर संभालने का लक्ष्य

Sat, 14 Oct 2023 06:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने कहा, विझिंजम बंदरगाह का लक्ष्य सालाना दस लाख कंटेनरों को संभालना है। उन्होंने राज्य के लिए इस योजना को गेम चेंजर करार दिया।
 
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने विझिंजम में अंतरराष्ट्रीय गहरे पानी के बहुउद्देशीय बंदरगाह को राज्य के बुनियादी ढांचे के लिए "गेम-चेंजर" करार दिया। उन्होंने कहा, इस बंदरगाह का लक्ष्य सालाना 10 लाख कंटेनरों को संभालने का है। लक्ष्य हासिल करने के बाद विझिंजम बंदरगाह सिंगापुर को भी पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन


केरल के लिए गेम चेंजर बंदरगाह
एक सोशल मीडिया पोस्ट में केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अक्टूबर को उद्घाटन पोत 'जेन हुआ 15' विझिंजम बंदरगाह पर उतरने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कंटेनर ट्रांसशिपमेंट क्षमताओं और प्रमुख शिपिंग मार्गों से नजदीक होने के कारण बंदरगाह केरल के बुनियादी ढांचे और विकास के लिए गेम-चेंजर है।

निवेश आकर्षित करने वाली परियोजना
उन्होंने कहा कि सिंगापुर को पीछे छोड़ते हुए विझिंजम बंदरगाह का लक्ष्य पूरे साल में 10 लाख कंटेनरों को संभालना है। इस कमाल की परियोजना का केरल पर सकारात्मक असर बताते हुए सीएम विजयन ने कहा, निवेश को आकर्षित करने वाली इस परियोजना के कारण रोजगार के अवसर पैदा होंगे। देश के विकास में भी इस परियोजना का अमूल्य योगदान होगा।
विज्ञापन


सीएम विजयन ने शेयर की वीडियो
विजयन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के साथ बंदरगाह का एक संक्षिप्त वीडियो भी साझा किया। गुरुवार को बंदरगाह पर पहुंचे पहले जहाज 'जेन हुआ 15' का आधिकारिक तौर पर स्वागत करने किया गया। सरकार की तैयारियों के बीच सीएम का पोस्ट सामने आया।


चीन से कितने समय में पहुंची नाव
गौरतलब है कि चीन से क्रेन लेकर पहुंचे जहाज को टग नौकाओं ने जल सलामी दी। छोटी नावों की मदद से जहाज को अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक खींचा गया। 7,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विझिंजम बंदरगाह तक आने की यात्रा अगस्त के अंत में चीन से शुरू हुई थी। चार अक्टूबर को ही विझिंजम में बंदरगाह तक पहुंचना था, लेकिन रास्ते में खराब मौसम के कारण इसकी यात्रा में देरी हो गई।

ब्रेकवाटर का 75 फीसदी निर्माण भी पूरा
केरल सरकार ने पिछले महीने कहा था कि तीन और जहाज अक्टूबर और नवंबर में बंदरगाह पर आएंगे। जिनके अगले साल मई तक चालू होने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी कहा था कि ब्रेकवाटर का 75 फीसदी निर्माण भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें