फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पहली पारी का एनालिसिस; दो विकेट पर 155 रन बनाने के बाद 191 पर कैसे सिमटा पाकिस्तान, कुलदीप का कमाल

Sat, 14 Oct 2023 05:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। एक समय पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 150 रन हो चुका था। इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की और कुलदीप ने एक ओवर में दो विकेट लेकर अहम योगदान दिया। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को 191 रन पर समेट दिया। इस मैच में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की थी। एक समय पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 155 रन हो चुका था। इसके बाद सिराज ने बाबर को आउट कर साझेदारी तोड़ी और कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भारत की वापसी कराई। मोहम्मद सिराज ने शुरुआत में रन लुटाने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए दो विकेट लिए। उन्होंने अहम मौकों पर विकेट लिए और पाकिस्तान की पारी को लय नहीं पकड़ने दी। अंत में बुमराह और जडेजा ने विकेट लिए और पाकिस्तान की पारी 191 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने इस मैच में अपने आखिरी आठ विकेट 36 रन पर गंवा दिए। पाकिस्तान के आखिरी सात बल्लेबाजों में सिर्फ हसन अली ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। बाबर आजम के 50 और मोहम्मद रिजवान के 49 रन के अलावा पाकिस्तान के लिए कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। शार्दुल को छोड़ सभी भारतीय गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए।



पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान के लिए अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने अच्छी शुरुआत की थी। दोनों अच्छी गति के साथ रन बना रहे थे और टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। ऐसे में रोहित ने सिराज के साथ मिलकर प्लान बनाया और अब्दुल्लाह शफीक को छोटी गेंद के लिए तैयार किया। इसके बाद सिराज ने उनके पैरों पर गेंद की और शफीक विकेटों के सामने पकड़े गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने इमाम उल हक को भी पवेलियन भेज दिया। 73 रन पर दो विकेट गिरने के बाद बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर जम गए। दोनों ने अच्छी साझेदारी की और पाकिस्तान का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन


सिराज ने कराई वापसी
दो विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाने के बाद पाकिस्तान की टीम अच्छी स्थिति में दिख रही थी और ऐसा लग रहा था कि आसानी से यह टीम 300 रन से ज्यादा का स्कोर बनाएगी। बाबार अर्धशतक लगाकर खेल रहे थे। वहीं, रिजवान भी क्रीज पर जम चुके थे। हालांकि, सिराज ने एक बार फिर साझेदारी को तोड़ा और बाबर को आउट किया। यहीं से पाकिस्तान की पारी पटरी से उतर गई। 155 रन पर पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा और 166 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। 

कुलदीप ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर
कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर पाकिस्तान को बैकफुट में ढकेला। 33वें ओवर में जब वह गेंदबाजी के लिए आए तो पाकिस्तान का स्कोर 162/3 था। वहीं, जब उनका ओवर खत्म हुआ तो पाकिस्तान का स्कोर 166/5 हो चुका था। इस ओवर में कुलदीप ने सउद शकील को विकेटों के सामने फंसाया और इफ्तिखार अहमद को बोल्ड कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की टीम पूरी तरह बैकफुट में चली गई। क्योंकि एक छोर पर ऑलराउंडर बल्लेबाजी के लिए आ चुके थे।

बुमराह का कमाल
166 रन पर पाकिस्तान के पांच विकेट गिरने के बाद बुमराह ने विकेट लेने का जिम्मा उठाया। उन्होंने पहले रिजवान फिर शादाब खान को बोल्ड किया। पाकिस्तान ने 171 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे और पाकिस्तानी गेंदबाज बल्लेबाजी के लिए आ चुके थे। यहां से पाकिस्तान के लिए 200 रन का स्कोर भी मुश्किल लग रहा था। अंत में हार्दिक और जडेजा ने विकेट लिए। पाकिस्तान की पारी 191 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें