शिकायत के मुताबिक महिला और आरोपी उप निरीक्षक की एक-दूसरे से थाने में मुलाकात हुई थी और बाद में महिला ने पति से तलाक लेकर उप निरीक्षक से शादी की। महिला की पहली शादी से दो बेटियां हैं।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक सेवारत पुलिस उप निरीक्षक के खिलाफ पत्नी, उसकी बहन और एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और उन्हें शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में सीबीआई एवं अन्य प्राधिकारों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जस्टिस एम नागप्रसन्ना ने शुक्रवार को 36 वर्षीय मुस्लिम महिला द्वारा उसके दूसरे पति के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई, आरोपी और राज्य के गृह विभाग समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया। आरोपी उप निरीक्षक हिंदू है और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात है।
शिकायत के मुताबिक महिला और आरोपी उप निरीक्षक की एक-दूसरे से थाने में मुलाकात हुई थी और बाद में महिला ने पति से तलाक लेकर उप निरीक्षक से शादी की। महिला की पहली शादी से दो बेटियां हैं।