फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 01 Jun 2019 06:56 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी, 11 लोगों की मौत, छह घायल
विज्ञापन


अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया बीच की एक सरकारी इमारत में हुई है। 

पढ़ें पूरी खबर-

जरूरी खबर: आज से लागू होंगे ये छह नए नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

एक जून से भारत में छह बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें रसोई गैस सिलेंडर के दाम, ब्याज दर पर आरबीआई का फैसला, आर्मी कैंटीन में कारों पर अधिकारियों को मिलने वाली छूट, बसों में लगने वाले पैनिक बटन, बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के नियम, आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

पारा @ 45 डिग्री : राजस्थान में 75 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में आज रेड वार्निंग

उत्तर भारत में शुक्रवार इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतर स्थानों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में मई के महीने का 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 49.6 डिग्री सेल्सियस को छू गया, जबकि चूरू में भी 48.5 डिग्री तापमान रहा। उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

आज खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, पंच प्यारों की अगुवाई में पहुंचे आठ हजार श्रद्धालु

हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार सुबह नौ बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। शुक्रवार को सुबह आठ बजे गोविंदघाट से पंच प्यारों की अगुवाई में रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का जत्था देर शाम घांघरिया पहुंचा। पहले जत्थे में करीब आठ हजार तीर्थयात्री शामिल हैं।

पढ़ें पूरी खबर-

World Cup 2019: विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान की एंट्री, सामने ऑस्ट्रेलिया की विशाल चुनौती

पांच बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही अफगानिस्तान से भिड़ेगी तो मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। चार साल पहले ही विश्व क्रिकेट के नक्शे पर उभरी अफगानिस्तान ने अपने खेल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया पिछले विश्व कप की तरह इस बार भी अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें