फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: 'दिवाली में इस्राइली बंधकों के लिए उम्मीद का दीप जलाएं', इस्राइल के राजदूत की भारतीयों से अपील

Wed, 08 Nov 2023 12:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया गया है कि हमास ने एक महीने से 240 लोगों को अपनी कैद में रखा है। उसकी तरफ से दो इस्राइलियों समेत चार बंधकों को ही छोड़ा गया है।
विज्ञापन
भारत में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलोन ने बंधकों को लेकर की अपील। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और हमास के युद्ध को एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच हमास की तरफ से अब तक इस्राइल से बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया है। बताया गया है कि हमास ने अभी भी 240 लोगों को अपनी कैद में रखा है। इस बीच इस्राइली राजदूत ने भारत से अपील की है कि यहां दिवाली पर लोग इस्राइली बंधकों के लिए एक उम्मीद का दीया जरूर जलाएं। 
विज्ञापन


एक्स पर अपने पोस्ट में इस्राइल के राजदूत नाओर गिलॉन ने कहा, "भगवान राम के लौटने के उपलक्ष्य को याद करते हुए दीया जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस मौके पर हमारे करीबियों के लौटने की उम्मीद में भी एक दीया जलाया जाए।"
 

गिलोन ने कहा कि हमारे 240 करीबी एक महीने से हमास आतंकियों के पास बंधक हैं। इस दिवाली हम आपको हमसे प्यार करने वालों के लौटने की उम्मीद में एक दीया जलाने की अपील करते हैं।
विज्ञापन


हमास की ओर से इस्राइल पर सात अक्तूबर को हमला बोला गया था। इस हमले में जहां 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, वहीं कई हजार घायल हैं। इसके साथ ही हमास ने कई इस्राइली और विदेशियों को बंधक बना लिया था। कतर की ओर से मध्यस्थता के बाद हमास ने इनमें से चार बंधकों को छोड़ा है। इनमें दो अमेरिकी और दो इस्राइली नागरिक शामिल हैं। हालांकि, इस्राइल की तरफ से गाजा पट्टी पर जारी हमलों के मद्देनजर हमास ने अब तक और बंधकों को रिहा नहीं किया है।  
विज्ञापन


दोनों पक्षों में लगातार बिगड़ते हालात के बीच गाजा में अब तक 10 हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। मृतकों में 4000 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें