भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करते हुए गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी की है। अपनी प्रेस रिलीज मे वायुसेना ने लिखा है कि 27 फरवारी को पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमान भारत के सीमा के अंदर घुस आए और भारतीय सेना पर हमला करना चाहा पर हमारी तुरंत कार्रवाई के कारण उनको वापस अपनी सीमा में जाना पड़ा। इस बीच हमारी कार्रवाई में उनका एक विमान एफ-16 मार गिराया गया जिसका मलबा पूर्वी राजौरी से बरामद हुआ है।
इस कार्रवाई में हमारा एक विमान मिग-21 पाकिस्तान के सीमा के अंदर क्रैश हो गया था।उस विमान के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तानी सेना ने अपने कब्जे में लिया है। बता दें कि बुधवार की सुबह पाकिस्तानी वायुसेना के विमान नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में घुस आए थे और भारतीय सेना पर हमला करना चाहा पर भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई कर उनके इरादों पर पानी फेर दिया।