भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन, पुलवामा में पाक की सरजमीं पर पल रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा सीआरपीएफ के दल पर हमला। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा। भारतीय वायुसेना ने असैन्य कार्रवाई में पाक स्थित जैश के ठिकानों पर हमला किया तो अगली सुबह पाक ने अपने विमान भेज भारत के सैन्य संस्थानों पर ही हमला कर दिया।
इसी को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या क्या भारतीय सीमा में हमला करके पाकिस्तान ने यह साबित किया है कि वो आतंक का पनाहगार है? इसके जवाब में कुल 6688 वोट पड़े। 93.68 फीसद लोगों ने माना कि ऐसा करके पाकिस्तान ने इस बात का सबूत दे दिया है कि वह आतंक का पनाहगार है वहीं, 6.32 फीसद लोग अब भी मानते हैं कि ऐसा नहीं है।