फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सैन्य वार्ता: कमांडर स्तर की अगले दौर की बातचीत पर सहमति

Sat, 23 Jan 2021 12:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत और चीन वार्ता, file photo - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत और चीन ने वरिष्ठ कमांडर स्तर की अगली बैठक जल्द आयोजित करने पर सहमति दी है। दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से करीबी संपर्क बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, दोनों पक्षों ने जल्द ही वरिष्ठ कमांडर स्तर की बैठक के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की है और हम इस संबंध में राजनयिक और सैन्य माध्यमों से करीबी संपर्क में हैं। वह संवाददाता सम्मेलन में सैन्य वार्ता के अगले दौर के संबंध में किए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच लगभग आठ महीनों से सीमा पर गतिरोध बना हुआ है। राजनयिक और सैन्य वार्ता के कई दौर हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता हासिल नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच सैन्य वार्ता के आठवें और अंतिम दौर की बातचीत छह नवंबर को हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने टकराव वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी पर व्यापक बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें