फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस : केसरिया साफा पहन पहुंचे प्रधानमंत्री, लाल किले पर पहली बार बरसे फूल 

Sun, 15 Aug 2021 09:02 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद पहली बार लाल किले पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा करने वाले वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर थे। 
विज्ञापन
लाल किले पर पुष्प वर्षा करता हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव को खास बनाने के लिए खास तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां केसरिया साफा पहना था, तो लाल किले पर पहली बार पुष्प वर्षा भी की गई। ऐसा पहली बार हुआ है कि ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की धुन के साथ आसमान से पुष्प वर्षा की गई। यह पल गौरव भरा था, जिसने लाल किले के प्रांगण में मौजूद हर व्यक्ति में जुनून भर दिया। 

विज्ञापन


वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने बरसाए फूल 
लाल किले पर ध्वजारोहण के बाद पुष्प वर्षा की जिम्मेदारी वायु सेना को सौंपी गई थी। राष्ट्रगान की धुन के साथ वायुसेना के दो एमआइ-17 1वीं हेलीकॉप्टरों ने गुलाब की पुंखडियों को आसमान में बिखेर दिया। एक हेलीकॉप्टर को विंग कमांडर बलदेव सिंह बिष्ट उड़ा रहे थे, तो दूसरे की कमान विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा के हाथ में थी। 

पीएम ने महात्मा गांधी की समाधि पर चढ़ाए फूल 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से पहले महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनकी समाधि पर फूल चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। लाल किले पर भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों का उनके बलिदान के लिए आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें